उत्तराखंड की पॉलीहाउस योजना में 112 करोड़ रुपये के भुगतान पर कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल!
उत्तराखंड की पॉलीहाउस योजना, जिसका उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और आधुनिक खेती को बढ़ावा देना था, अब कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के कारण चर्चा में है।
आरोप है कि Draithwet & Company को लगभग 112 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया, जबकि जमीनी स्तर पर बड़ी संख्या में पॉलीहाउस या तो अधूरे थे या निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। सवाल यह उठ रहा है कि यदि कार्य पूरा नहीं हुआ था, तो बिना पर्याप्त भौतिक सत्यापन, तकनीकी निरीक्षण और गुणवत्ता परीक्षण के इतनी बड़ी राशि आखिर किस आधार पर जारी की गई?
#UttarakhandNews #karanmahara #PloyHouse