खलीलाबाद क्षेत्र के गौरापार चौराहे के पास शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से 50 वर्षीय मजदूर राम अवतार पुत्र विजयलाल निवासी ग्राम मझौवामीर, थाना वाल्टरगंज, जनपद बस्ती की मौत हो गई। घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।