बक्सर: जिले में यूरिया और डीएपी का पर्याप्त स्टॉक, किसान बिना किसी परेशानी के खरीद सकते हैं उर्वरक: जिला कृषि पदाधिकारी
Buxar, Buxar | Dec 23, 2024 जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक जिसमें यूरिया और डीएपी का स्टॉक उपलब्ध है। किसान बिना किसी परेशानी के दुकानों पर जाकर उर्वरकों का खरीदारी कर सकते हैं। उक्त बातें जिला कृषि पदाधिकारी अविनाश शंकर ने कही। बता दें कि राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर वे लाईव आए। उन्होने राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर जिले के किसानों को बधाइयां व शुभकामनाएं दी।