भभुआ: पट्टी नहर से पुलिस ने अज्ञात महिला का शव बरामद किया, पहचान के लिए तस्वीर जारी की
Bhabua, Kaimur | May 17, 2025 मिली जानकारी के अनुसार सोनहन थाना क्षेत्र के पट्टी नहर के समीप से एक अज्ञात महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है। जिसकी पहचान नहीं होने के कारण कैमूर पुलिस ने मृत महिला की शव के पहचान के लिए महिला की तस्वीर पुलिस ने जारी किया है। कैमूर पुलिस ने बताया महिला के हाथ पर टैटू लक्ष्मी लिखा हुआ है ।खबर लिखे जाने तक महिला के शव की पहचान नहीं हो पाई है।