भभुआ: भभुआ कोर्ट ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में आरोपी को दोषी पाते हुए सुनाई 6 माह कारावास की सजा
Bhabua, Kaimur | May 17, 2025 शनिवार की दोपहर एनडीपीएस एक्ट के लोक अभियोजक मिथिलेश कुमार ने बताया एनडीपीएस एक्ट में दोषी पाते हुए भभुआ एनडीपीएस एक्ट की अदालत ने आरोपी सोनहन थाना क्षेत्र के पंकज कुमार को दोषी पाते हुए 6 माह कारावास की सजा सुनाई है। गौरतलब हो की बीते 24 नवंबर 2022 को आरोपी पंकज कुमार को पटना मोड के पास 33 ग्राम गांजा के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था।