भभुआ: नाटी गांव के बाहा में गूलर के पेड़ से लटका मिला एक अज्ञात महिला का शव, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | May 17, 2025 नाटी गांव के बाहा में गूलर के पेड़ से एक अज्ञात महिला का शव मिला है। जो यह घटना शनिवार 12:30 बजे की बताई जाती है। वही सोनहन थानाध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना हुआ कि नाटी गांव के बाहा में गूलर के पेड़ पर महिला का शव लटका हुआ है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पेड़ से शव को निचे उतारा। उसके बाद काफी पहचान कराने के लिए कोशिश भी किया गया।