भभुआ: चैनपुर थाना की पुलिस ने नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | May 17, 2025 नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में चैनपुर थाना की पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।शनिवार को 2:30 बजे चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त चैनपुर थाना क्षेत्र के सिरबीट गांव निवासी रामदहिन बिंद के पुत्र उपेंद्र कुमार बताया जाता है। जो एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। जिसका मामला चैनपुर थाना में दर्ज था।