Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Accident
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

भाजपा जिला अध्यक्ष काली प्रसाद के स्वागत एवं भव्य कार्यकर्ता सम्मान समारोह 13 को-दीपक गौतम देवरिया,11 जून। भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा उत्तर प्रदेश तथा राज्य सरकार समितियों के सदस्य दीपक गौतम कन्नौजिया ने बताया कि आगामी 13 जून 2026 को अजय पैलेस, औरंगाबाद, सलेमपुर में देवरिया नवागत भाजपा के जिलाध्यक्ष काली प्रसाद का भव्य स्वागत एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। दीपक गौतम ने सलेमपुर स्थित एक प्रतिष्ठान में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मजबूती का आधार उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। नव नियुक्त जिला अध्यक्ष काली प्रसाद के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी। इसी उद्देश्य से जिले भर के कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए संगठनात्मक एकता और मजबूती का संदेश दिया जाएगा। श्री कन्नौजिया ने बताया कि समारोह में जिले एवं प्रदेश स्तर के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे जनपद के कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से संगठन और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। सामाजिक न्याय, दलित उत्थान तथा जनहित के मुद्दों को लेकर उनकी सक्रियता लगातार बनी हुई है। सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र में उनकी बढ़ती राजनीतिक सक्रियता और जनसंपर्क अभियान को देखते हुए कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के बीच उन्हें भविष्य में विधानसभा क्षेत्र के एक मजबूत दावेदार के रूप में भी देखा जा रहा है। हालांकि पार्टी नेतृत्व द्वारा जो भी निर्णय लिया जाएगा, वह संगठन के हित में स्वीकार्य होगा। उन्होंने सभी पत्रकार बंधुओं से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि मीडिया लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है तथा जनता तक सही जानकारी पहुंचाने में उसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Deoria, Deoria | Jun 11, 2026
भाजपा जिला अध्यक्ष काली प्रसाद के स्वागत एवं भव्य कार्यकर्ता सम्मान समारोह 13 को-दीपक गौतम देवरिया,11 जून। भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा उत्तर प्रदेश तथा राज्य सरकार समितियों के सदस्य दीपक गौतम कन्नौजिया ने बताया कि आगामी 13 जून 2026 को अजय पैलेस, औरंगाबाद, सलेमपुर में देवरिया नवागत भाजपा के जिलाध्यक्ष काली प्रसाद का भव्य स्वागत एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। दीपक गौतम ने सलेमपुर स्थित एक प्रतिष्ठान में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मजबूती का आधार उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। नव नियुक्त जिला अध्यक्ष काली प्रसाद के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी। इसी उद्देश्य से जिले भर के कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए संगठनात्मक एकता और मजबूती का संदेश दिया जाएगा। श्री कन्नौजिया ने बताया कि समारोह में जिले एवं प्रदेश स्तर के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे जनपद के कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से संगठन और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। सामाजिक न्याय, दलित उत्थान तथा जनहित के मुद्दों को लेकर उनकी सक्रियता लगातार बनी हुई है। सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र में उनकी बढ़ती राजनीतिक सक्रियता और जनसंपर्क अभियान को देखते हुए कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के बीच उन्हें भविष्य में विधानसभा क्षेत्र के एक मजबूत दावेदार के रूप में भी देखा जा रहा है। हालांकि पार्टी नेतृत्व द्वारा जो भी निर्णय लिया जाएगा, वह संगठन के हित में स्वीकार्य होगा। उन्होंने सभी पत्रकार बंधुओं से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि मीडिया लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है तथा जनता तक सही जानकारी पहुंचाने में उसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। - Deoria News