कोल: अलीगढ़ में सपा सांसद रामजीलाल सुमन पर हुए हमले के बाद SSP आवास पहुंचे सपा कार्यकर्ता, की कार्रवाई करने की मांग
Koil, Aligarh | Apr 27, 2025 सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन पर हमला हो गया। सपा सांसद रामजीलाल सुमन रविवार को अलीगढ़ से होते हुए बुलंदशहर जा रहे थे। गभाना टोल प्लाजा से पहले क्षत्रिय समाज के लोगों ने उनके काफिले पर टायर फेंके और रोकने का प्रयास किया है। हमले के बाद सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर अन्य पदाधिकारियों के साथ एसएसपी आवास पहुंची।