कोल: नीवरी मोड़ पर मामूली कहासुनी के बाद पड़ोसियों में झगड़ा, जमकर हुई मारपीट, एक महिला समेत 4 घायल जिला अस्पताल पहुंचे
Koil, Aligarh | Apr 27, 2025 अलीगढ़ के थाना रोरावर इलाके के नीवरी मोड़ पर मामूली कहासुनी के बाद पड़ोसियों से झगड़ा हो गया।झगड़े ने देखते ही देखते तूल पकड़ लिया और दोनों पड़ोसियों के बीच जमकर मारपिटाई शुरू हो गई।घटना में एक और से महिला समेत 4 लोग घायल हो गए।घायलों को पुलिस के द्वारा शनिवार और रविवार की मद्दय रात्रि करीब एक बजे अस्पताल भेजा गया जहाँ डॉक्टरों ने उनको उपचार दिया।