कोल: घास की मंडी निवासी युवक को उधार दिए पपीते के 60 रुपये मांगना पड़ा भारी, दबंग ने ब्लेड से किया घायल
Koil, Aligarh | Apr 27, 2025 अलीगढ़ के थाना नगर कोतवाली इलाके के घास की मंडी की है। जहां एक मजदूर युवक को उधार दिए पपीते के 60 रुपए मांगना भारी पड़ गया। पैसे मांगने पर दबंग ने मजदूर युवक को ब्लेड मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।घायल के द्वारा पुलिस को अवगत कराते हुए शिकायत दर्ज कराई। इधर पुलिस ने घायल को शनिवार और रविवार के मध्य रात्रि करीब 1:00 बजे उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।