शामली: शामली पुलिस ने 22 किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थों का किया विनिष्टीकरण, एनडीपीएस मुकदमों में बरामद माल नष्ट किया गया
Shamli, Shamli | Sep 27, 2025 शनिवार की शाम 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक, ऑपरेशन क्लीन के तहत शामली पुलिस ने माननीय न्यायालय के आदेश पर 22 किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थ (14.79 किलो गांजा, 6.706 किलो चरस, 0.64 किलो स्मैक) को मारुति पेपर मिल, सिक्का में नष्ट किया। जिलाधिकारी अरविन्द चौहान और पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देशन में अफसरों ने विनिष्टीकरण की कार्रवाई संपन्न की।