दीगोद: ज़िला ग्रामीण पुलिस लाइन बोरखेड़ा में 53 मामलों में बरामद 4 टन डोडा चुरा और 500 किलो गांजा को जलाकर किया गया नष्ट
Digod, Kota | Jan 22, 2025 जिले की ग्रामीण पुलिस लाइन में जिले के 53 मामलो में जप्त अवैध मादक पदार्थो को जलाकर नष्ट किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से बुधवार शाम 4 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला व्यसन समिति के अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर की मौजूदगी में पुलिस लाइन में 4 टन डोडा चुरा व 500 किलो गांजा जलाकर नष्ट कर दिया गया।