कोईलवर: नववर्ष पर पुलिस की सख्ती: कोईलवर में चलाया गया वाहन जांच अभियान, काटा गया ₹140000 का चालान
नव वर्ष के अवसर पर आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और सोन नदी क्षेत्र में पिकनिक के दौरान संभावित अव्यवस्था से निपटने को लेकर भोजपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोईलवर में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान मंगलवार की दोपहर 3:30 बजे कपिलदेव चौक सहित प्रमुख मार्गों पर संचालित किया गया। अभियान के दौरान लगभग 140000 रुपए का चालान काटा गया।