जमुई: बिना रिलीज ऑर्डर के सिकंदरा थाने के एसआई व चौकीदार के आदेश पर मवेशी छोड़ने पर एसपी ने जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया
Jamui, Jamui | Mar 16, 2025 सिकंदरा में पुलिस द्वारा जब्त किए गए मवेशी को बिना रिलीज ऑर्डर के थाने के चौकीदार और एक एसआई के आदेश पर छोड़ने के आरोप में पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया है। जबकि इस पूरे मामले में एसपी मदन कुमार आनंद सख्त दिख रहे हैं। इसको लेकर रविवार की दोपहर 3 बजे के करीब अपने कार्यालय में एसपी ने कहा कि इस प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज की गई है।