कोईलवर: कोईलवर की बेटी मंजू कुमारी ने बाल श्रम निषेध अभियान में बढ़ाया क्षेत्र का मान
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर पश्चिम चंपारण के बगहा-1 प्रखंड की 10 दलित बस्तियों में जागरूकता कार्यक्रम में कोईलवर की बेटी मंजू कुमारी ने यूथ चाइल्ड कोऑर्डिनेटर के रूप में सक्रिय भूमिका निभाते हुए बाल विवाह और बाल मजदूरी के खिलाफ लोगों को जागरूक किया। शुक्रवार की शाम 7:30 कोईलवर में ग्रामीणों ने कहां की वह क्षेत्र का नाम रोशन कर रही है।