अटरू में वन विभाग की करोड़ों की जमीन पर कथित भू-माफियाओं का कब्जा! आखिर जिम्मेदार अधिकारी किसके दबाव में हैं?
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से पूछता है एक्सपोज न्यूज़ इंडिया – सरकारी जमीन की सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?
राजस्थान के बारां जिले के अटरू क्षेत्र में वन विभाग की करोड़ों रुपये की जमीन पर कथित अवैध कब्जों का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। गायत्री नगर, रतनपुर और बांदा रोड सहित कई स्थानों पर वन विभाग की भूमि को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
कहीं मंदिर निर्माण के नाम पर जमीन का उपयोग किया जा रहा है, कहीं रामतलाई के नाम पर, तो कहीं विद्यालय और हॉस्टल के नाम पर सरकारी भूमि पर निर्माण होने के आरोप सामने आ रहे हैं। सवाल यह भी है कि क्या इन निर्माणों और कथित अवैध कॉलोनियों की जिम्मेदार अधिकारियों ने कभी गंभीरता से जांच की?
🔴 संस्थान पंजीयन और रजिस्ट्रेशन पर भी उठे सवाल
आरोप है कि सरकारी भूमि से संबंधित स
Ladpura, Kota | Nov 7, 2026