दमोह: कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर का तबादला, विदाई में हुए भावुक, ज़िलेवासियों से मांगी क्षमा और जताया आभार
Damoh, Damoh | Apr 11, 2026 दमोह। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने अपने कार्यकाल के अंतिम दिन भावुक संदेश जारी कर जिलेवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कार्यकाल के दौरान हुई त्रुटियों के लिए वे क्षमा प्रार्थी हैं। नागरिकों व जनप्रतिनिधियों के सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए आभार जताया। उन्होंने प्रशासनिक दायित्वों के चलते वे भोपाल रवाना हो रहे हैं, लेकिन दमोह से जुड़ाव हमेशा रहेगा।