जींद: जींद शहर के ऐतिहासिक श्री जयंती देवी मंदिर में हुआ 13000 कन्याओं का पूजन कार्यक्रम
Jind, Jind | Feb 23, 2024 जींद शहर के ऐतिहासिक श्री जयंती देवी मंदिर में आज शुक्रवार को श्री जयंती महा यज्ञ का समापन हुआ । इस अवसर पर 13000 कन्याओं का पूजन कर महामाई से शहर की सुख,समृद्धि और शांति की प्रार्थना की। कार्यक्रम को अमर दास महाराज, स्वामी राघवानंद समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया।