जींद: जींद लघु सचिवालय के बाहर संयुक्त किसान मोर्चा में ट्रेड संगठनों ने मनाया काला दिवस
Jind, Jind | Feb 23, 2024 संयुक्त किसान मोर्चा व केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर आज शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने जींद लघु सचिवालय के बाहर धरना लगाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने किसानों पर लाठीचार्ज,आंसू गैसव गोली चलाने के विरोध में काले झंडे लेकर व काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाया।