गिरिडीह: गांडेय के अहिल्यापुर निवासी ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, सदर अस्पताल में इलाज जारी
गांडेय थाना क्षेत्र के अहिल्यापुर निवासी अनिल मिश्रा ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। सोमवार को 3 बजे इनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। समय रहते उसके घर वाले इसे पहले नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र गांडेय लेकर गए। वहां इलाज के बाद इन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।जहां इनका इलाज चल रहा है। बताया गया कि अनिल मिश्रा शराब पीने के आदी हैं।