गिरिडीह: डीसी ने डीएमएफटी और विशेष सहायता फंड की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की
समाहरणालय के सभागार में सोमवार को 12 बजे उपायुक्त रामनिवास यादव ने विशेष केंद्रीय सहायता, डीएमएफटी व अनटाइड फंड से संबंधित बैठक की। इस दौरान उपायुक्त ने डीएमएफटी द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं के तहत किये जा रहे कार्याे के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया ।