अकलतरा: महामाया मंदिर में चोरी के मामले में फरार आरोपी को अकलतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, 16-17 जनवरी की दरमियानी रात नकाबपोश बदमाशों ने मंदिर के दान पेटी के ताला को तोड़कर 1 लाख 25 हजार रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वायड की मदद ली गई। साथ ही, सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें नकाबपोश बदमाश चोरी करते दिखाई पड़े। इसके आधार पर जांच की गई।