अकलतरा: अकलतरा के युवक ने प्रताड़ना से तंग आकर लगाई थी फांसी, परिजनों ने झूठे केस में फंसाने वालों पर कार्रवाई की मांग की
मृतक युवक के बड़े भाई रमेश यादव ने एसपी को दिए ज्ञापन में बताया कि जमीन विवाद को लेकर पड़ोस की रहने वाली महिला ने उसके भाई बल्लू यादव के खिलाफ झूठी छेड़छाड़ की रिपोर्ट लिखाई थी। महिला उसके भाई को शारीरिक संबंध बनाने ब्लैकमेल करती थी। 6 जनवरी को दोबारा उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।