अकलतरा: महाराणा प्रताप चौक के पास बिजली खंभे लगाते समय 5 मजदूर झुलसे, 2 की हालत गंभीर
दरअसल, अकलतरा के महाराणा प्रताप चौक के पास 5 मजदूरों के द्वारा खंभा लगाया जा रहा था। इस दौरान पांचों मजदूर करंट की चपेट में आने से झुलस गए। पांचों मजदूरों को इलाज के लिए अकलतरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल 2 मजदूरों को बिलासपुर रेफर किया गया है। वहीं 3 घायल मजदूरों को अकलतरा अस्पताल में इलाज चल रहा है।