संभल: संभल की एंटी रोमियो टीम ने मिशन शक्ति अभियान चलाया, जिसमें महिलाओं और बालिकाओं को इमरजेंसी नंबरों की जानकारी दी गई
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के सुरक्षा और स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत संभल में मिशन शक्ति टीम में नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों द्वारा जगह-जगह जाकर महिलाओं और बालिकाओं को चौपाल लगाकर जागरुक किया गया। साथ ही उनको पंपलेट बांटे और जरूरी नंबरों के बारे में अवगत कराया।