मंडला: जल गंगा संवर्धन अभियान: ग्राम पंचायत हिरदेनगर के कदमाही तालाब में श्रमदान एवं सफाई
Mandla, Mandla | Apr 29, 2026 कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे एवं सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखण्ड जिला मंडला के ग्राम पंचायत हिरदेनगर के कदमाही तालाब में बुधवार को दोपहर 2:00 जल गंगा संवर्धन अभियान जल स्त्रोत सेवा समागम कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति हिरदेनगर के सदस्यों एवं ग्रामीणजनों के सहयोग से श्रमदान किया।