पटेरा: खैरा पुल के पास बस की टक्कर से घायल हुए दो बाइक सवार, इलाज जारी
Patera, Damoh | Aug 8, 2026 खैरा पुल के पास बस की टक्कर से दो बाइक सवार घायल हो गए, जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर 1 बजे करीब बाइक सवार गोरेलाल पटेल एवं सुरेश पटेल दोनों निवासी खमरगौर जो कि पाठा गांव आ रहे थे कि खैरा पुल के पास बस ने टक्कर मार दी जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया जहां दोनों घायल बाइक सवारों का इलाज जारी हे।