गोवर्धन: धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में फरार चल रहे शातिर को किया गया गिरफ्तार
धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में काफी समय से फरार चल रहे एक शातिर को गोवर्धन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गोवर्धन पुलिस का यह कड़ा एक्शन गुरुवार, की दोपहर को देखने को मिला।गोवर्धन थाने में दर्ज मुकदमें के मुताबिक आरोपी गोपाल पुत्र रमेश काफी समय से वांछित चल रहा था और पुलिस की गिरफ्त से दूर था।