दमोह: एसडीएम ने सागर नाका सब्जी मंडी में बकाया शुल्क वसूली और अतिक्रमण हटाने के लिए व्यापारियों को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया
Damoh, Damoh | Jul 21, 2026 दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देश पर एसडीएम सौरव गंधर्व ने मंगलवार शाम सागर नाका स्थित सब्जी मंडी का निरीक्षण किया। जांच में कुछ व्यापारियों द्वारा अनधिकृत कब्जा और मंडी शुल्क बकाया होने की जानकारी सामने आई। एसडीएम ने व्यापारियो को 15 दिन में बकाया शुल्क जमा करने के निर्देश दिए हैं। मंडी सचिव को नालियों की सफाई, शुल्क सूची प्रदर्शित करने की बात कही।