एत्मादपुर: पानी किल्लत से नाराज लोगों ने टेढ़ी बगिया के पास हाईवे किया जाम, 15 दिन से ठप सप्लाई पर फूटा गुस्सा
Etmadpur, Agra | Apr 12, 2026 आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में पानी संकट से परेशान लोगों ने हाथरस मार्ग पर हाईवे जाम कर दिया। नाला निर्माण में पुलिया तोड़ने से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद 15 दिन से सप्लाई ठप है। गुस्साए लोगों ने खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने समझाकर करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुलवाया।