बंजरिया: सिसवापूर्वी पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को सदर एसडीएम द्वारा सहयोग शिविर में शिकायतों का निराकरण किया गया
सिसवापूर्वी पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को सदर एसडीएम निशांत सिहारा द्वारा आम लोगो की शिकायतों का निराकरण किया गया। इस अवसर पर आपूर्ति विभाग द्वारा कुल 9 लोगो को राशन कार्ड दिया गया। यसडीएम ने स्थानीय मुखिया की प्रशंसा में कहा कि यहां आए शिकायतों की संख्या से पत्ता चल रहा है कि मुखिया के साथ पंचायत कर्मी काम कर रहे है। इसी तरह सभी लोग आगे सहयोग करते रहे।