आज दिनांक 26.06.2026 को *मुहर्रम पर्व* के दृष्टिगत निकाले जाने वाले *ताजिया एवं जुलूसों* को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराए जाने हेतु *पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार* द्वारा *पूर्वी, पश्चिम एवं सेंट्रल जोन* के विभिन्न संवेदनशील स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान *जरीब चौकी, डिप्टी पड़ाव, घंटाघर चौराहा, नमक फैक्ट्री चौराहा, एकता चौराहा, रावतपुर तिराहा एवं मसवानपुर क्षेत्र* का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था, *जुलूस मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग* व्यवस्था तथा *यातायात डायवर्जन पॉइंट* का जायजा लिया गया।
महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मुहर्रम के दौरान जुलूस मार्गों पर यातायात का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न होने पाए। साथ ही, संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रभावी बैरिकेडिंग, वैकल्पिक यातायात व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान *सहायक पुलिस आयुक्त कलेक्टर गंज, संबंधित जोन के यातायात निरीक्षक, थाना प्रभारी हरबंश मोहाल* एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। @Uppolice @kanpurtraffic @uptrafficpolice