फुलवारी: फिल्म कॉन्क्लेव में शामिल होने पटना पहुंचे भाजपा सांसद मनोज तिवारी, बिहार को बदनाम करने का आरोप लगाया
Phulwari, Patna | Oct 18, 2024 भाजपा सांसद मनोज तिवारी फिल्म कॉन्क्लेव में शामिल हुए। पटना पहुंचने पर मनोज तिवारी ने शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे कहा कि हमारे बिहार को लोगों ने बदनाम ज्यादा कर दिया है। मौके पर उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों को अपनी क्षमता को और समझना है और सिनेमा इसमें बहुत बड़ी कड़ी है जिसे वह आगे बढ़ाएंगे।