फुलवारी: बेऊर जेल में बंद अपराधी के चलती ट्रेन से फरार होने के मामले में 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड,पटना SSP राजीव मिश्रा ने दी जानकारी
Phulwari, Patna | Oct 17, 2024 शिक्षा माफिया प्रेम प्रकाश विद्यार्थी के फरार होने के मामले में छह पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। इस बात की जानकारी गुरुवार शाम करीब 4:00 बजे पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने दी है। दरअसल, बेऊर जेल में बंद शिक्षा माफिया सहारनपुर ले जाने के क्रम में चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। वहीं इस मामले में अब पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है।