फुलवारी: फुलवारी शरीफ के नगमा डेरा पर निकाली गई कलश यात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
Phulwari, Patna | Oct 17, 2024 फुलवारी शरीफ में गुरुवार सुबह 10:00 बजे नगमा डेरा पर कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। मौके पर महिला श्रद्धालुओं ने अपने माथे पर पानी भरा कलश रखकर यह यात्रा निकाली। यह कलश यात्रा फुलवारी शरीफ के कई इलाकों से होकर गुजरी। गाजे बाजे के साथ यह यात्रा निकाली गई। इस दौरान फुलवारी शरीफ पूरी तरह से भक्तिमय नजर आया।