मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को भू-वैकुंठ श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचे। यहाँ उन्होंने भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय संस्कृति और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देते हुए क्षेत्र के किसानों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार स्थानीय उत्पादों से बनी हर्बल चाय का स्वाद लिया।
मुख्यमंत्री धामी ने स्थानीय उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि 'वोकल फॉर लोकल' के संकल्प को मजबूत कर रहे ये उत्पाद न केवल हमारी अनूठी पहचान हैं, बल्कि स्थानीय आर्थिकी की रीढ़ भी हैं। इस अवसर पर उन्होंने वहां मौजूद स्थानीय लोगों, तीर्थयात्रियों और सुरक्षाकर्मियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया।"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #Chamoli