बैतूल नगर: तेज आंधी में पुलिस ग्राउंड में सामूहिक विवाह का पंडाल गिरा, 26 अप्रैल को 200 जोड़ों का होना था विवाह
बैतूल में शुक्रवार दोपहर 2, बजे के आसपास आई तेज आंधी ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत होने वाले सामूहिक विवाह की तैयारियों को जोरदार झटका दे दिया। पुलिस परेड मैदान में बनाया जा रहा विशाल पंडाल अचानक भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त मौके पर मौजूद मजदूरों और टेंट कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वहां से भागकर अपनी जान बचा ली,