फरेंदा: दौलतपुर में फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा
विधायक वीरेंद्र चौधरी ने शुक्रवार को 5 बजे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए बाढ़ क्षेत्रों का दौरा किया।विधायक ने क्षेत्र के राजपुर,दौलतपुर,महुआ घाट सहित पृथ्वीपालगढ़ स्थित बनहां घाट,गंगाजोत स्थित भगड़ा बांध पर नदी के बढ़ते जलस्तर से कटान का जायज़ा लेकर कटान को रोकने के लिए अधिकारियों से फोन पर वार्ता करके तत्कालीन उचित प्रबंध करने की बात कही।