फरेंदा: फरेंदा आवास पर विधायक वीरेंद्र चौधरी ने समस्याएं सुनीं
गुरुवार को 4 बजे फरेंदा स्थित आवास पर कांग्रेस के विधायक वीरेंद्र चौधरी ने चौपाल के माध्यम से जनसुनवाई की। वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि क्षेत्र के लोग काफी संख्या में पहुंचे थे उनकी समस्याओं को सुन कर आश्वाशन दिया गया कि उनकी समस्या का समाधान कराया जाएगा। साथ ही संबंधित अधिकारियों से टेलीफोन के माध्यम से अवगत कराया गया है।