फरेंदा: पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय मोहनगढ़ में राखी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया उत्साह, सैनिकों के लिए बनाई राखियां
बृजमनगंज ब्लॉक अंतर्गत पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय मोहनगढ़ में रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में गुरुवार को 2 बजे राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रंग-बिरंगी सुंदर राखियां बनाई। यह रक्षा बंधन सेना के जवानों को भेजा जाएगा।