फरेंदा: बृजमनगंज में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी पर भाजपा ने की बैठक
बृजमनगंज भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को 4 बजे हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष अरुण शुक्ला ने की। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त तक तीन चरणों में यह अभियान व्यापक जनभागीदारी के साथ संचालित होगा।अभियान के तहत ब्लॉक और नगर निकाय स्तर पर सेल्फी विद तिरंगा कार्यक्रम चलाया जाएगा।