फरेंदा: कोल्हुई थाने का एसपी सोमेंद्र मीणा ने किया निरीक्षण
शुक्रवार को 5 बजे एसपी सोमेंद्र मीणा ने कोल्हुई थाने का औचक निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान एसपी सोमेंद्र मीणा ने थाना परिसर की साफ सफाई, बैरक, अपराध रजिस्टर समेत अन्य फाइल की जांच किया है। एसपी ने सभी पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया है कि फरियादियों की समस्याओं को अच्छे से सुने और उनका निस्तारण करे।