Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
No video available

छिंदवाड़ा ज़िले में 8अप्रैल रात्रि 9 बजे से 16 अप्रैल तक 7 दिनों का सम्पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। #chhindwara #sachinwadekar

MORE NEWS

एफडीडीआई छिन्दवाड़ा में नए शैक्षणिक सत्र 2026–27 का शुभारंभ
===========================================================

फुटवियर डिजाइन एवं विकास संस्थान (एफडीडीआई) छिन्दवाड़ा में नए शैक्षणिक सत्र 2026–27 का शुभारंभ मंगलवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यकारी निदेशक श्री राकेश शर्मा, मुख्य संकाय एवं केंद्र प्रभारी श्री अरित्रा दास, फुटवियर विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज दुबे, फैशन विभागाध्यक्ष सुश्री श्रद्धा झलोया तथा रिटेल विभागाध्यक्ष डॉ. गोविन्द सोनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
      कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यकारी निदेशक श्री राकेश शर्मा ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत किया और उन्हें नए शैक्षणिक सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को एफडीडीआई के विज़न एवं मिशन से परिचित कराते हुए संस्थान द्वारा प्रदान की जाने वाली गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास तथा उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने शैक्षणिक जीवन का पूर्ण समर्पण के साथ सदुपयोग करने तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।
      मुख्य संकाय एवं केंद्र प्रभारी श्री अरित्रा दास ने कहा कि एफडीडीआई के उद्योग आधारित पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि रोजगार और सफल करियर के बेहतर अवसर भी उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से संस्थान की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।
      छात्र एवं परीक्षा विभाग प्रमुख श्री आशीष वानखेड़े ने बताया कि नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम 14 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, विभिन्न विभागों, नियमों, उपलब्ध सुविधाओं, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट गतिविधियों सहित आगामी सत्र से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक एवं सहभागिता आधारित कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ओरिएंटेशन कार्यक्रम का समापन 17 जुलाई 2026 को होगा, जबकि 20 जुलाई 2026 से सभी विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं प्रारंभ होंगी।

एफडीडीआई छिन्दवाड़ा में नए शैक्षणिक सत्र 2026–27 का शुभारंभ =========================================================== फुटवियर डिजाइन एवं विकास संस्थान (एफडीडीआई) छिन्दवाड़ा में नए शैक्षणिक सत्र 2026–27 का शुभारंभ मंगलवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यकारी निदेशक श्री राकेश शर्मा, मुख्य संकाय एवं केंद्र प्रभारी श्री अरित्रा दास, फुटवियर विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज दुबे, फैशन विभागाध्यक्ष सुश्री श्रद्धा झलोया तथा रिटेल विभागाध्यक्ष डॉ. गोविन्द सोनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यकारी निदेशक श्री राकेश शर्मा ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत किया और उन्हें नए शैक्षणिक सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को एफडीडीआई के विज़न एवं मिशन से परिचित कराते हुए संस्थान द्वारा प्रदान की जाने वाली गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास तथा उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने शैक्षणिक जीवन का पूर्ण समर्पण के साथ सदुपयोग करने तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। मुख्य संकाय एवं केंद्र प्रभारी श्री अरित्रा दास ने कहा कि एफडीडीआई के उद्योग आधारित पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि रोजगार और सफल करियर के बेहतर अवसर भी उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से संस्थान की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। छात्र एवं परीक्षा विभाग प्रमुख श्री आशीष वानखेड़े ने बताया कि नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम 14 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, विभिन्न विभागों, नियमों, उपलब्ध सुविधाओं, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट गतिविधियों सहित आगामी सत्र से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक एवं सहभागिता आधारित कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ओरिएंटेशन कार्यक्रम का समापन 17 जुलाई 2026 को होगा, जबकि 20 जुलाई 2026 से सभी विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं प्रारंभ होंगी।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 14, 2026

निर्मल पब्लिक स्कूल इमलीखेड़ा में "स्कूल सेफ्टी व आपदा प्रबंधन" विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
=============================================================

महानिदेशक, होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन मध्यप्रदेश के निर्देशन तथा डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्रीमती स्नेहलता पाठ्या के निर्देशानुसार मंगलवार को स्थानीय निर्मल पब्लिक स्कूल इमलीखेड़ा, छिंदवाड़ा में "स्कूल सेफ्टी व आपदा प्रबंधन" विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
      कार्यक्रम में प्लाटून कमांडर श्री गणेश कुमार धुर्वे एवं एसडीईआरएफ टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को बाढ़, भूकंप, आग सहित विभिन्न आपदाओं से बचाव एवं सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही आगजनी की स्थिति में अग्निशमन उपकरणों के प्रभावी उपयोग का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया।
      प्रशिक्षण के दौरान मल्टीपल कैजुअल्टी (एक साथ अनेक घायलों) की स्थिति में क्या करें और क्या न करें, इसकी जानकारी देते हुए घायल एवं प्रभावित व्यक्तियों को सुरक्षित तरीके से परिवहन करने के तरीकों का प्रदर्शन एवं अभ्यास भी कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा विद्यालय का समस्त स्टॉफ उपस्थित था। प्रशिक्षण दल में सैनिक श्री दीपेंद्र बरकड़े, श्री स्पर्श यादव, श्री सुमित शर्मा, श्री अंकित पांडे, श्री अजय धुर्वे, श्री राजा मर्सकोले, श्री प्रवीण धुर्वे एवं श्री सचिन विश्वकर्मा का विशेष सहयोग रहा।

निर्मल पब्लिक स्कूल इमलीखेड़ा में "स्कूल सेफ्टी व आपदा प्रबंधन" विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित ============================================================= महानिदेशक, होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन मध्यप्रदेश के निर्देशन तथा डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्रीमती स्नेहलता पाठ्या के निर्देशानुसार मंगलवार को स्थानीय निर्मल पब्लिक स्कूल इमलीखेड़ा, छिंदवाड़ा में "स्कूल सेफ्टी व आपदा प्रबंधन" विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्लाटून कमांडर श्री गणेश कुमार धुर्वे एवं एसडीईआरएफ टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को बाढ़, भूकंप, आग सहित विभिन्न आपदाओं से बचाव एवं सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही आगजनी की स्थिति में अग्निशमन उपकरणों के प्रभावी उपयोग का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान मल्टीपल कैजुअल्टी (एक साथ अनेक घायलों) की स्थिति में क्या करें और क्या न करें, इसकी जानकारी देते हुए घायल एवं प्रभावित व्यक्तियों को सुरक्षित तरीके से परिवहन करने के तरीकों का प्रदर्शन एवं अभ्यास भी कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा विद्यालय का समस्त स्टॉफ उपस्थित था। प्रशिक्षण दल में सैनिक श्री दीपेंद्र बरकड़े, श्री स्पर्श यादव, श्री सुमित शर्मा, श्री अंकित पांडे, श्री अजय धुर्वे, श्री राजा मर्सकोले, श्री प्रवीण धुर्वे एवं श्री सचिन विश्वकर्मा का विशेष सहयोग रहा।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 14, 2026

7 दिवसीय सिविल डिफेंस वालेंटियर्स प्रशिक्षण का द्वितीय सत्र संपन्न

प्रतिभागियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र
==============================================================

मुख्यालय होमगार्ड्स, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार 80 सदस्यीय सिविल डिफेंस वालेंटियर्स के 7 दिवसीय प्रशिक्षण का द्वितीय सत्र सोमवार को जिला कमांडेंट होमगार्ड कार्यालय छिंदवाड़ा परिसर में संपन्न हुआ।
      प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सिविल डिफेंस एक्ट-1968, सिविल डिफेंस की 12 सेवाएं, वालेंटियर्स के कर्तव्य एवं जिम्मेदारियां, आपदा प्रबंधन, सर्पदंश प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, इंप्रोवाइज्ड राफ्ट, अग्निशमन उपकरणों का उपयोग, ध्वस्त ढांचे में खोज एवं बचाव, घायलों के प्राथमिक उपचार, सुरक्षित परिवहन तथा आकस्मिक सेवाओं सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत सैद्धांतिक एवं आवश्यक प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
      प्रशिक्षण के सातवें एवं अंतिम दिवस जिला कमांडेंट श्रीमती स्नेहलता पाठ्या के निर्देशन में प्रशिक्षक श्री गणेश कुमार धुर्वे, प्लाटून कमांडर एवं एसडीईआरएफ टीम द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण संचालित किया गया। समापन समारोह में जिले के अपर कलेक्टर श्री धीरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला कमांडेंट श्रीमती स्नेहलता पाठ्या ने सिविल डिफेंस वालेंटियर्स के कर्तव्यों एवं दायित्वों पर प्रकाश डाला। वहीं सिविल डिफेंस के वरिष्ठ सदस्य एवं डिप्टी वार्डन श्री श्यामलराव ने रिसोर्स पर्सन के रूप में प्रशिक्षण में विशेष सहयोग प्रदान किया।
      कार्यक्रम के अंत में अपर कलेक्टर श्री धीरेंद्र सिंह ने सभी नामांकित सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को आपदा की स्थिति में प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग एवं सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया तथा उन्हें प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रमाण पत्र वितरित किए। समापन समारोह में होमगार्ड का कार्यालयीन बल एवं सभी सिविल डिफेंस वालेंटियर्स उपस्थित थे।

7 दिवसीय सिविल डिफेंस वालेंटियर्स प्रशिक्षण का द्वितीय सत्र संपन्न प्रतिभागियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र ============================================================== मुख्यालय होमगार्ड्स, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार 80 सदस्यीय सिविल डिफेंस वालेंटियर्स के 7 दिवसीय प्रशिक्षण का द्वितीय सत्र सोमवार को जिला कमांडेंट होमगार्ड कार्यालय छिंदवाड़ा परिसर में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सिविल डिफेंस एक्ट-1968, सिविल डिफेंस की 12 सेवाएं, वालेंटियर्स के कर्तव्य एवं जिम्मेदारियां, आपदा प्रबंधन, सर्पदंश प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, इंप्रोवाइज्ड राफ्ट, अग्निशमन उपकरणों का उपयोग, ध्वस्त ढांचे में खोज एवं बचाव, घायलों के प्राथमिक उपचार, सुरक्षित परिवहन तथा आकस्मिक सेवाओं सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत सैद्धांतिक एवं आवश्यक प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के सातवें एवं अंतिम दिवस जिला कमांडेंट श्रीमती स्नेहलता पाठ्या के निर्देशन में प्रशिक्षक श्री गणेश कुमार धुर्वे, प्लाटून कमांडर एवं एसडीईआरएफ टीम द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण संचालित किया गया। समापन समारोह में जिले के अपर कलेक्टर श्री धीरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला कमांडेंट श्रीमती स्नेहलता पाठ्या ने सिविल डिफेंस वालेंटियर्स के कर्तव्यों एवं दायित्वों पर प्रकाश डाला। वहीं सिविल डिफेंस के वरिष्ठ सदस्य एवं डिप्टी वार्डन श्री श्यामलराव ने रिसोर्स पर्सन के रूप में प्रशिक्षण में विशेष सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में अपर कलेक्टर श्री धीरेंद्र सिंह ने सभी नामांकित सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को आपदा की स्थिति में प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग एवं सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया तथा उन्हें प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रमाण पत्र वितरित किए। समापन समारोह में होमगार्ड का कार्यालयीन बल एवं सभी सिविल डिफेंस वालेंटियर्स उपस्थित थे।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 13, 2026

खारी के जंगलों में आबकारी विभाग की दबिश, 2000 कि.ग्रा. महुआ लाहन नष्ट एवं 25 लीटर कच्ची शराब की गई जप्त
===============================================================

कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर.वैद्य के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त छिंदवाड़ा क्रमांक-2 के आबकारी अमले द्वारा सोमवार प्रात: ग्राम खारी के जंगल में दबिश दी गई।
      दबिश के दौरान प्लास्टिक के ड्रमों में भरा हुआ 2000 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया, जिसे नियमानुसार विधिवत नष्ट किया गया। इसके साथ ही 25 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची शराब भी बरामद की गई। इस कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(च) के तहत कुल 03 प्रकरण दर्ज किए गए। उक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक एवं वृत्त प्रभारी श्री नरेंद्र नागेश, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री लक्ष्मीचंद तथा आबकारी आरक्षक सुश्री सोनाली बरकड़े उपस्थित थीं।

खारी के जंगलों में आबकारी विभाग की दबिश, 2000 कि.ग्रा. महुआ लाहन नष्ट एवं 25 लीटर कच्ची शराब की गई जप्त =============================================================== कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर.वैद्य के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त छिंदवाड़ा क्रमांक-2 के आबकारी अमले द्वारा सोमवार प्रात: ग्राम खारी के जंगल में दबिश दी गई। दबिश के दौरान प्लास्टिक के ड्रमों में भरा हुआ 2000 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया, जिसे नियमानुसार विधिवत नष्ट किया गया। इसके साथ ही 25 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची शराब भी बरामद की गई। इस कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(च) के तहत कुल 03 प्रकरण दर्ज किए गए। उक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक एवं वृत्त प्रभारी श्री नरेंद्र नागेश, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री लक्ष्मीचंद तथा आबकारी आरक्षक सुश्री सोनाली बरकड़े उपस्थित थीं।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 13, 2026

"दास्तां खुशियों की"

विश्व स्तर पर चमकेगा ऐतिहासिक पर्यटन ग्राम देवगढ़

तीन दिन तक चली डॉक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग  
=============================================================

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से छिंदवाड़ा जिले के ऐतिहासिक व पर्यटन ग्राम देवगढ़ को विश्व स्तर पर स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। यहां के ऐतिहासिक किले, बावडिय़ों, मां चंडी मंदिर, झरनों, जंगल-पहाड़, आदिवासी लोक संस्कृति व होम स्टे को विश्व स्तर पर प्रदर्शित करने के लिए डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई गई है, जिसकी शूटिंग तीन दिनों तक देवगढ़ में चली। बीते रोज शूटिंग का शेड्यूल पूरा हुआ, अब जल्द ही इसे वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिले।
       कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अग्रिम कुमार के कुशल मार्गदर्शन में छिंदवाड़ा में पर्यटन विकास के कार्य हो रहे हैं। अधिकारीद्वय ने पर्यटन ग्राम देवगढ़ की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत को विश्वपटल पर रखने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से देवगढ़ ग्राम पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग हुई। मुंबई से आई टीम ने देवगढ़ के होम स्टे में पहुंचें पर्यटकों द्वारा की जा रही विभिन्न एक्टिविटी को कैमरे में कैद किया। देवगढ़ के वैभव को दर्शाने वाले गोंड शासकों के किले, दूरदर्शी सोच के साथ बनीं सालों पुरानी बावडिय़ों, मां चंडी मंदिर, आदिवासी लोक संस्कृति और संतरों के बगानों के साथ खेतों में उगाई जा रही सब्जियों को तोडक़र चूल्हे पर बनते खाने से लेकर हर उस पल और स्थान को कैमरे में कैद किया गया, जो देवगढ़ का नाम विश्व स्तर पर लाने में सहभागी बन सकता है। जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के नोडल अधिकारी श्री बलराम राजपूत ने बताया कि मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सहयोग व बैक टू विलेज संस्था के प्रयासों से देवगढ़ में 12 होम स्टे बनाए गए हैं, जो देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। यहां महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचकर ग्रामीण पर्यटन का आनंद उठा रहे हैं।

"दास्तां खुशियों की" विश्व स्तर पर चमकेगा ऐतिहासिक पर्यटन ग्राम देवगढ़ तीन दिन तक चली डॉक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग ============================================================= मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से छिंदवाड़ा जिले के ऐतिहासिक व पर्यटन ग्राम देवगढ़ को विश्व स्तर पर स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। यहां के ऐतिहासिक किले, बावडिय़ों, मां चंडी मंदिर, झरनों, जंगल-पहाड़, आदिवासी लोक संस्कृति व होम स्टे को विश्व स्तर पर प्रदर्शित करने के लिए डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई गई है, जिसकी शूटिंग तीन दिनों तक देवगढ़ में चली। बीते रोज शूटिंग का शेड्यूल पूरा हुआ, अब जल्द ही इसे वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिले। कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अग्रिम कुमार के कुशल मार्गदर्शन में छिंदवाड़ा में पर्यटन विकास के कार्य हो रहे हैं। अधिकारीद्वय ने पर्यटन ग्राम देवगढ़ की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत को विश्वपटल पर रखने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से देवगढ़ ग्राम पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग हुई। मुंबई से आई टीम ने देवगढ़ के होम स्टे में पहुंचें पर्यटकों द्वारा की जा रही विभिन्न एक्टिविटी को कैमरे में कैद किया। देवगढ़ के वैभव को दर्शाने वाले गोंड शासकों के किले, दूरदर्शी सोच के साथ बनीं सालों पुरानी बावडिय़ों, मां चंडी मंदिर, आदिवासी लोक संस्कृति और संतरों के बगानों के साथ खेतों में उगाई जा रही सब्जियों को तोडक़र चूल्हे पर बनते खाने से लेकर हर उस पल और स्थान को कैमरे में कैद किया गया, जो देवगढ़ का नाम विश्व स्तर पर लाने में सहभागी बन सकता है। जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के नोडल अधिकारी श्री बलराम राजपूत ने बताया कि मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सहयोग व बैक टू विलेज संस्था के प्रयासों से देवगढ़ में 12 होम स्टे बनाए गए हैं, जो देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। यहां महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचकर ग्रामीण पर्यटन का आनंद उठा रहे हैं।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 13, 2026