कैरो: कैरो में भाजपा मंडल ने मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को किया याद।
भाजपा कैरो मंडल द्वारा मंगलवार को अपराह्न लगभग 3:00 बजे भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी नेता, महान शिक्षाविद् एवं देश की एकता और अखंडता के प्रबल समर्थक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।