टीकमगढ़: टीकमगढ़ अंबेडकर चौराहा पर कांग्रेस पार्टी कर रही थी गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन, पुलिस ने रोका
गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के विरुद्ध की गई टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 कांग्रेस पार्टी ने अंबेडकर चौराहे पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्टी के द्वारा अंबेडकर जी की प्रतिमा पर दूध से अभिषेक किया गया और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।अमित शाह के पुतले का दहन किया जा रहा था, लेकिन पुलिस ने रोक लिया।