अनूपपुर: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में अनूपपुर बंद, केमिस्टों ने सौंपा ज्ञापन
अनूपपुर में बुधवार ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर दवा विक्रेताओं ने सांकेतिक हड़ताल कर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया,दवा विक्रेताओं ने कलेक्ट कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपकर अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री, बिना पर्चे दवा डिलीवरी और भारी डिस्काउंट नीति पर रोक लगाने की मांग की।