आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और सांसद चन्द्रशेखर रावण ने गाजीपुर में एक जनसभा को सम्बोधित किया।चन्द्रशेखर रावण ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जखनिया से आजाद समाज पार्टी के संभावित प्रत्याशी विनय सागर के समर्थन में सभा की।उन्होंने जखनिया क्षेत्र के अलीपुर मदरा गांव में सभा को संबोधित करते हुए चुनाव बैलेट पेपर के जरिये कराने की मांग की।इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए पेपर लीक और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों का जिक्र किया।उन्होंने लोगो से आरक्षण के प्रति जागरूक रहने और संवैधानिक अधिकारों के प्रति सचेत रहने की अपील की।जनसभा में लोगो की भारी भीड़ रही।इस दौरान युवाओं के बीच खास उत्साह नजर आया।