पटना ग्रामीण: बापू सभागार में पसमांदा मुसलमानों का जमावड़ा, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान हुए शामिल
बापू सभागार में रविवार को ऑल इंडिया मुस्लिम मोर्चा के बैनर तले पसमांदा कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी शामिल हुए। रविवार दोपहर करीब 1:00 बजे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने वहां मौजूद पसमांदा मुसलमानो को संबोधित करते हुए वक्फ कानून का समर्थन किया।