पटना ग्रामीण: पटना से दरभंगा के लिए रवाना हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बुलाई गई है हाई लेवल मीटिंग
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार दोपहर करीब 12:00 बजे पटना एयरपोर्ट से दरभंगा के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को बिहार आ रहे हैं। इसे लेकर हाई लेवल मीटिंग बुलाई गई है और इसी मीटिंग में शामिल होने के लिए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दरभंगा के लिए रवाना हुए। दरभंगा में पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर बैठक होगी।